(बॉलीवुड डेस्क): एक्ट्रेस राजेश्वरी दत्ता अपने बॉयफ्रेंड व अभिनेता रोहित मेहता से शादी करने जा रही हैं. ‘इत्तेफाक’ फेम अभिनेता रोहित और राजेश्वरी साल 2020 से अपनी शादी का इंतजार कर रहे हैं. दोनों उस वक्त एक-दूजे के हो जाते, लेकिन कोरोना महामारी की वजह से उनकी शादी पोस्टपोन हो गई थी. अब फाइनली दोनों 18 जुलाई 2022 को शादी के बंधन में बंधने के लिए तैयार हैं. राजेश्वरी और रोहित पिछले 12 सालों से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं. उनकी पहली मुलाकात एक प्रिंट शूट के दौरान हुई थी. राजेश्वरी ने बताया कि, उन्होंने सबसे पहले रोहित को प्रपोज किया था.