उत्तराखंड के रामनगर में बड़ा हादसा: दस लोगों में नौ की मौत
रामनगर/देहरादून, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क) : उत्तराखंड के रामनगर में बड़ा हादसा हो गया। पंजाब के पटियाला निवासी पर्यटकों की कार रामनगर के ढेला नदी के तेज बहाव में बहने से नौ लोगों की मौत हो गई। इनोवा कार में सवार दस पर्यटक ढेला रामनगर स्थित रिसॉर्ट में प्रवास कर लौट रहे थे।

एक इनोवा कार में सवार दस पर्यटक जो ढेला रामनगर स्थित रिसॉर्ट में प्रवास कर लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि सुबह 5:45 के आसपास पर्यटक ढेला नदी के रास्ते पर पहुंचे ही थे कि नदी में आए तेज बहाव में उनकी कार बह गई।
वही दुखद घटना पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गहरा दुःख जताया हैं
भारी जल प्रवाह के बीच रामनगर की ढेला नदी में एक कार के बह जाने से कार सवारों की मृत्यु का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ।
— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) July 8, 2022
मैं ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान देने की प्रार्थना करता हूं। मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं।
Most Watched
Subscribe Us
Subscribe Us For Latest Updates.




