(स्पोर्ट्स डेस्क) : खराब फॉर्म से जूझ रहे विराट कोहली का मैदान के बाहर जलवा बरकरार है. सोशल मीडिया पर उनके चाहने वालों की कमी नहीं है. 33 साल के विराट कोहली आज भी सोशल मीडिया सेलिब्रिटी के रूप में छाए हुए हैं. वह एशिया में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले खिलाड़ी हैं. विराट कोहली एक इंस्टाग्राम पोस्ट से 8 करोड़ रुपये कमाते हैं. विराट कोहलीके बल्ले से भले ही रन ना निकल रहे हों, लेकिन वह एशिया में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले सेलिब्रिटी हैं. विराट कोहली अपनी हर इंस्टाग्राम पोस्ट से 8 करोड़ रुपये कमाते हैं. विराट कोहली के इंस्टाग्राम पर 200 मिलियन फॉलोअर्स हैं. इतने फॉलोअर्स रखने वाले वह पहले भारतीय हैं. इस मामले में विराट के करीब भी कोई भारतीय इस वक्त नहीं है. इतना ही नहीं पिछले साल 100 मिलियन फॉलोअर्स पूरा करने वाले भी विराट पहले ही भारतीय थे.