'भूल भुलैया 2' के बाद दर्शकों को कार्तिक आर्यन की अगली फिल्म का इंतज़ार
(बॉलीवुड डेस्क) : 'भूल भुलैया 2' के ज़रिए कार्तिक आर्यन लोगों के दिलों में इस कदर छाए कि लोग अब उनकी आने वाली फिल्मों का इंतज़ार कर रहे हैं. ये फिल्म लोगों को इस कदर पसंद आई कि इसने बॉक्स ऑफिस पर अपने नाम 250 करोड़ से भी ज्यादा का कलेक्शन किया. भूल भुलैया 2 के ज़रिए धमाल मचाने के बाद अब कार्तिक आर्यन अपनी कई फिल्में लेकर आ रहे हैं, जिसके ज़रिए भी वो बॉक्स ऑफिस पर धमाका करते दिखेंगे.







