Presidential Election Result: वोटों की गिनती जारी, द्रौपदी मुर्मू जीत के करीब
खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क) : राष्ट्रपति चुनाव के लिए दूसरे राउंड की काउंटिंग भी खत्म हो चुकी है. इसके बाद एनडीए कैंडिडेट द्रौपदी मुर्मू जीत के काफी करीब पहुंच गई है. उनको कुल 1349 वोट मिले हैं. वहीं, विपक्ष के उम्मीदवार यशंवत सिन्हा को 537 वोट मिले हैं. केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि देश इतिहास रचने जा रहा है. 15वें राष्ट्रपति की आधिकारिक घोषणा शीघ्र ही की जाएगी. किसी के मन में कोई शंका नहीं है. ओडिशा में बेहद साधारण घर से आने वाले आदिवासी परिवार की बेटी द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति निर्वाचित होंगी.
Share
Most Watched
Subscribe Us
Subscribe Us For Latest Updates.




