भाजपा के तीन दिवसीय प्रादेशिक प्रशिक्षण वर्ग का समापन, सीएम धामी हुए शामिल
काशीपुर/देहरादून, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क) : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज काशीपुर में आयोजित @BJP4India के तीन दिवसीय प्रादेशिक प्रशिक्षण वर्ग के समापन दिवस पर सम्मिलित हुए । इस मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए राज्य सरकार की उपलब्धियों के बारे में जानकारी दी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा की कार्यकर्ताओं ने संगठन और सरकार के बीच एक सेतु बनाने का कार्य किया है जिससे सदैव जनता लाभान्वित हुई है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, प्रदेश संगठन महामंत्री अजय कुमार समेत अन्य पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।

Share
Most Watched
Subscribe Us
Subscribe Us For Latest Updates.




