सीएम पुष्कर सिंह धामी ने द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति पद पर ऐतिहासिक विजय की दी बधाई
देहरादून, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को भारत का 15वां राष्ट्रपति चुन लिया गया है. उन्होंने मुकाबले में विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को मात दी. द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति पद पर पहुंचने वाली देश की पहली आदिवासी और दूसरी महिला हैं. वह 25 जुलाई को शपथ लेंगी.मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति पद पर ऐतिहासिक विजय की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं । उन्होंने कहा कि देश के सर्वोच्च एवं गरिमामयी पद पर द्रौपदी मुर्मू जी का चुना जाना महिला सशक्तिकरण तथा स्वस्थ लोकतंत्र की दिशा में एक स्वर्णिम अध्याय की शुरुआत है।







