योगी सरकार ने सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को दी सौगात
लखनऊ /खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क) : उत्तर प्रदेश योगी सरकार ने परिषदीय प्राथमिक/उच्च प्राथमिक विद्यालयों व अशासकीय सहायता प्राप्त प्राथमिक/पूर्व माध्यमिक विद्यालयों के छात्र-छात्राओं के लिए महत्वपूर्ण फैसला लिया है। अब योगी सरकार प्रदेश के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को 1200-1200 रुपये देगी. फिलहाल सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले छात्रों को दो जोड़ी यूनिफार्म के लिए 600 रुपये, स्कूल बैग के लिए 170 रुपये, जूते-मोजे के लिए 125 रुपये और स्वेटर के लिए 200 रुपये दिए जाते हैं. इस तरह से कुल 1100 रुपये सीधे लाभार्थी के खाते में ट्रांसफर किए जाते हैं, जिसमें 600 रुपये केंद्र सरकार और 500 रुपये राज्य सरकार अपने बजट से देती है. अब इसे योगी सरकार बढ़ा कर 1200 कर दिया है, इससे 1 करोड़ 90 लाख बच्चों को लाभ होगा. सरकार का कहना है कि यूनिफॉर्म, जूते, मोजे, स्कूल बैग, स्वेटर और स्टेशनरी देना वचनबद्ध देयता है. ऐसे में सरकार ने फैसला लिया है कि वित्त विभाग हर साल केन्द्र का इंतजार किए बिना इस मद की धनराशि की अग्रीम मंजूरी की अनुमति देगा, जिससे बच्चों को समय से यूनिफॉर्म और स्टेशनरी मिले.







