स्वामी विवेकानंद फाउंडेशन द्वारा शौर्य दिवस एवं कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल के जन्म दिवस को अनाथ बच्चों के बीच में मनाया गया
देहरादून, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क) : स्वामी विवेकानंद फाउंडेशन द्वारा शौर्य दिवस एवं सुबोध उनियाल कबीना मंत्री उत्तराखंड सरकार, के जन्म दिवस को बड़े साधारण तरीके से अनाथ बच्चों के बीच पूर्व राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय राजपुर में मनाया गया, इस अवसर पर मंत्री सुबोध उनियाल ने बच्चों को हमारे कारगिल युद्ध के वीर जवानों के साहस के बारे में बताते हुए देश सेवा को अपना प्रथम कर्तव्य बताया।

कार्यक्रम में विशिष्ठ अतिथि सचिन गुप्ता ने मंत्री को शुभकामनाए देते हुए दीर्घायु होने की कामना की अतिविशिष्ठ अतिथि प्रदीप रावत ने देश सेवा के प्रेरणा स्त्रोत हमारे वीर जवानों का स्मरण कराया। संस्था के अध्यक्ष आयुष खोलिया ने बच्चों को देश के प्रति जागरुक किया और मंत्री को शुभकामनाए देते हुए स्वस्थ जीवन की कामना की।

इस अवसर पर संस्था के पदाधिकारी प्रमोद थापा , सचिन वशिष्ठ , मनीष नेगी, संदीप पठानी, सुमन उनियाल, रश्मि जुयाल अन्य सदस्य मौजूद रहे।







