जिले का माहौल ख़राब करने वालों पर होगी कड़ी कार्यवाही: जिलाधिकारी
मुजफ्फरनगर,खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क)। जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह ने कहा कि आगामी त्यौहारों को लेकर सभी अधिकारी अलर्ट मोड़ पर रहे, अपने अपने क्षेत्र के धर्मगुरुओं से सतत संवाद बनाए रखें, मंदिरों व मस्जिदों का निरीक्षण कर वहां पर साफ सफाई, बिजली, पानी इत्यादि की व्यवस्था पूर्व से ही सुनिश्चित करा लें। साथ ही आने जाने वाले मार्ग को भी दुरुस्त करा लें। उन्होंने जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में साफ-सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित कराएं एवं सार्वजनिक जगहों एवं मंदिरों, मस्जिदों, ईदगाह के पास साफ-सफाई रहे। उन्होंने विद्युत विभाग को निर्देशित करते हुए कहा कि विद्युत विभाग त्यौहारों पर पर्याप्त बिजली आपूर्ति सुचारू रखें एवं जर्जर तार, लटकते तार एवं खंभों पर करंट न उतरे यह भी देख लिया जाए एवं नगर पालिका पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था रखें।
जिलाधिकारी अध्यक्षता में क्लेक्ट्रेट स्थित जिला पंचायत सभागार में धर्मगुरूओं के साथ मोहर्रम के दृष्टिगत शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी द्वारा समस्त धर्मगुरूओं से अपील की गयी कि मोहर्रम के पावन पर्व को शांतिपूर्वक मनाया जाए। जिलाधिकारी द्वारा बताया गया कि यदि कोई व्यक्ति जनपद का शांत माहौल भंग करेगा, तो प्रशासन उसके विरूद्ध सख्त कार्रवाई करेगा तथा ऐसी हरकत नाकाबिले बर्दाश्त है। जिलाधिकारी द्वारा समस्त उपस्थित धर्मगुरूओं से कहा गया कि यदि आपके आस पास कोई भी संदिग्ध व्यक्ति दिखता है या आपको ऐसा प्रतीत होता है कि उक्त व्यक्ति शांति व्यवस्था को भंग कर रहा है तो इसकी जानकारी अविलम्ब पुलिस/प्रशासन को दे पुलिस/प्रशासन अपने स्तर से जांच कर उचित कार्रवाई करेगा।







