देहरादून, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क) : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को देहरादून स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा आईएसबीटी से जौलीग्रांट एयरपोर्ट एवं सहस्त्रधारा रोड के लिए संचालित 5 नई इलेक्ट्रिक बसों का फ्लैग ऑफ किया । मुख्यमंत्री ने स्मार्ट सिटी के अंतर्गत संचालित 5 नई इलेक्ट्रिक बसों को इकोनामी और इकोलॉजी में संतुलन का उदाहरण बताया। उन्होंने कहा इन बसों के संचालन से लोगों को आवागमन की बेहतर सुविधा होगी एवं क्लीन सिटी ग्रीन सिटी के संकल्प को आगे बढ़ाएगा।

 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा देहरादून से जोलीग्रांट तक की यात्रा अब सुगम होने के साथ साथ सस्ती उपलब्ध होगी , प्रदूषण रहित यात्रा का सफर करने में इलेक्ट्रिक स्मार्ट बसों का संचालन किया जा रहा है देहरादून स्मार्ट सिटी परियोजना के अन्तर्गत चलने वाली इलेक्ट्रिक बस परियोजना में 30 इलेक्ट्रिक बसों का संचालन किया जाएगा जिसमे से वर्तमान में 15 बसें प्राप्त हो चुकीं हैं । इलेक्ट्रिक बस के संचालन का मुख्य उद्देश्य पब्लिक ट्रांसपोर्ट को बढ़ावा देना है एवं इन बसों के संचालन से वायु एंव ध्वनि प्रदुषण कम होगा तथा नागरिकों को कम लागत में बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी।