खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क) : देश में आज राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान हो रहा है. इस बार जहां एनडीए ने द्रौपदी मुर्मू को उम्मीदवार बनाया है, तो यशवंत सिन्हा विपक्ष का चेहरा हैं. 21 जुलाई को मतगणना के बाद पता चल जाएगा कि देश का 15वां राष्ट्रपति कौन होगा? वोटों की गिनती 21 जुलाई को होगी और देश के अगले राष्ट्रपति 25 जुलाई को शपथ लेंगे. सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक मतदान किया जा सकेगा। राज्यों के विधानसभा और संसद भवन में मतदान हो रहा है. इसमें विधायक और लोकसभा-राज्यसभा के सांसद मतदान कर रहे हैं. 

पीएम मोदी ने डाला वोट