करण जौहर 'कॉफी विद करण' शो के लिए वसूलते हैं भारी भरकम फीस!
(बॉलीवुड डेस्क) : करण जौहर का शो यानी 'कॉफी विद करण' सबसे ज्यादा देखे जाने वाले शो में से एक है और इस शो के लिए करण जौहर अच्छी-खासी फीस भी वसूलते हैं. पिंकविला की रिपोर्ट्स के मुताबिक इस सीजन के एक एपिसोड के लिए करण 2 से 3 करोड़ रुपये तक फीस चार्ज कर रहे हैं. शो के सातवें सीजन में 20-22 एपिसोड होंगे, जिसके मुताबिक करण ने इस पूरे सीजन के लिए 40 से 44 करोड़ रुपये तक फीस ली है. शो के बारे में बात करें तो रणवीर सिंह और आलिया भट्ट के साथ 'कॉफी विद करण' के 7वें सीजन की धमाकेदार शुरुआत के बाद दूसरे एपिसोड़ में सारा अली खान और जान्हवी कपूर नजर आईं.







