खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क) : शिवपाल सिंह यादव ने भतीजे अखिलेश यादव को लेकर एक बड़ा बयान दिया है. उन्होंने ये बयान सोमवार को चुनाव में वोट डालने के बाद दिया. शिवपाल सिंह यादव ने कहा, अगर अखिलेश यादव ने मेरा और मुलायम सिंह का सुझाव माना होता. नेताजी से लेकर समाजवादियों के आदर्शों और विचारों पर चले होते तो आज सत्ता में बैठे होते, वो आज राज्य के मुख्यमंत्री बने होते. इससे पहले सपा विधायक ने कहा था, मैं इतना जानता हूं कि अगर मुझे स्टार प्रचारक बना दिया होता तब भी आजमगढ़ की सीट जीत जाते. बता दें कि शिवपाल यादव लंबे वक्त से भतीजे अखिलेश यादव से नाराज चल रहे हैं