शाहपुर, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क)। नगर पंचायत अध्यक्ष परमेश सैनी ने पैदल भृमण कर कस्बे में लगे कावड़ शिविरों में व्यवस्थाओ को परखा व कस्बे की सफाई व्यवस्था सुदृढ रखने के निर्देश सफाई कर्मियो को दिये विधुत विभाग के जेई ने अपने कर्मचारियों को कावड़ मार्ग पर चौबीसों घंटे बिजली चालू रखने व कोई विधुत फाल्ट होने पर तत्काल ठीक करने के निर्देश बिजली कर्मियों को दीये। पवित्र नगरी हरिद्वार व गोमुख से गंगाजल लेकर प्रति वर्ष लाखो की संख्या में कस्बे से होकर अपने गन्तव्य की ओर प्रस्थान करते है दिल्ली,हरियाणा, व प्रदेश के कईं जिलो के शिव भक्त कावड़ियों के गंतव्य का कस्बे से होकर जाने का मुख्य मार्ग है शिव भक्त कावड़ियों को अपने मार्ग में कोई परेशानी न हो इसके लिए शासन स्तर प्रशासनिक अधिकारियों को स्प्ष्ट आदेश दिए जा चुके है नगर पंचायत अध्यक्ष परमेश सैनी व विधुत विभाग के जे ई शिवकुमार ने कस्बे की सफाई व्यवस्था व विधुत व्यवस्था का जायजा लिया नगर पंचायत अध्यक्ष ने कावड़ मार्ग पर समुचित सफाई रखने के निर्देश सफाई कर्मियों को दिए व विधुत जेई ने विधुत कर्मियों को कावड़ मार्ग पर चौबीसों घण्टे बिजली सुचारू रूप से चालू रखने व कोई भी विधुत फाल्ट होने पर उसे तत्काल ठीक करने के निर्देश  दिये।