(बॉलीवुड डेस्क) : फेमस कॉमेडियन सुनील ग्रोवर के कमबैक का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. उन्होंने ‘द कपिल शर्मा शो’ में अपनी कॉमिक टाइमिंग से सभी का दिल जीत लिया था. महज कुछ ही समय की कॉमेडी में उन्होंने लाखों दर्शकों का दिल जीता था  सुनील ग्रोवर ‘डॉ. मशहूर गुलाटी’ के रूप में एक बार फिर सभी को हंसाने के लिए कॉमेडी शो में कमबैक कर रहे हैं और इस बार ये शो ‘द कपिल शर्मा शो’ नहीं बल्कि ‘इंडियाज लाफ्टर चैंपियन’ होगा, जिसे अर्चना पूरण सिंह और शेखर सुमन जज कर रहे हैं. शो का लेटेस्ट प्रोमो रिलीज हुआ है, जिसमें डॉ. मशहूर गुलाटी के रूप में सुनील ग्रोवर नजर आ रहे हैं. प्रोमो में उन्हें हाथ में बाल्टी लिए सभी को अपनी कॉमेडी से हंसाते हुए देखा जा सकता है. एक बार फिर उनका ये रूप देखकर फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं.