Commonwealth Games 2022:: भारत ने अभी तक कुल 18 मेडल अपने नाम किए
(स्पोर्ट्स डेस्क): इंग्लैंड के बर्मिंघम में खेले जा रहे कॉमनवेल्थ गेम्स का आज सातवां दिन है, भारत ने छठे दिन तक 5 गोल्ड समेत 18 मेडल जीते हैं. अब तक भारत ने बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स में कुल 18 मेडल अपने नाम किए हैं. भारत कॉमनवेल्थ गेम्स में 5 गोल्ड, 6 सिल्वर और 7 ब्रॉन्ज मेडल जीत चुका है. भारतीय मेंस हॉकी टीम के पास आज सेमीफाइनल में जगह पक्की करने का मौका है. भारत का मुकाबला वेल्स से है. इससे पहले बुधवार को भारत ने कनाडा को 8-0 से हराया है. भारतीय महिला हॉकी टीम पहले ही कनाडा को हराकर सेमीफाइनल में जगह बना चुकी है.
Share
Most Watched
Subscribe Us
Subscribe Us For Latest Updates.




