सीएम धामी ने महिलाओं को रक्षाबंधन पर रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा का दिया तोहफा
देहरादून, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर रक्षाबन्धन के दिन प्रदेश की महिलाओं को प्रदेश के अंदर उत्तराखण्ड परिवहन निगम द्वारा संचालित बसों में निःशुल्क यात्रा सुविधा प्रदान की जायेगी। इस संबंध में सचिव अरविन्द सिंह ह्यांकी द्वारा आदेश जारी किये गये हैं। रक्षाबंधन के पर्व पर इस बार भी महिलाओं को सरकार ने रोडवेज बसों में निशुल्क बस यात्रा का तोहफा दिया है। इस घोषणा के तहत छूट का लाभ केवल राज्य के भीतर यात्रा करने पर ही मिल सकेगा।

Share
Most Watched
Subscribe Us
Subscribe Us For Latest Updates.




