'सैम बहादुर' की शूटिंग शुरू, विक्की कौशल, सान्या मल्होत्रा और फातिमा सना शेख लीड रोल में आएंगे नजर
(बॉलीवुड डेस्क): बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक 'सैम बहादुर' की शूटिंग शुरू कर दी गई है। यह फिल्म भारत के पहले फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ की बायोपिक है। फिल्म में विक्की कौशल, सान्या मल्होत्रा और फातिमा सना शेख लीड रोल में नजर आएंगे। काफी समय से चर्चा में बनी हुई इस फिल्म फिल्म में विक्की टायटल रोल यानी सैम बहादुर का किरदार निभा रहे हैं। जबकि सान्या मल्होत्रा फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ की पत्नी सिल्लू मानेकशा का किरदार निभाएंगी । वहीं फातिमा सना शेख भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के किरदार में नजर आएंगी। सान्या और फातिमा दोनों ही इस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हैं। यह पहला मौका है जब विक्की कौशल इन दोनों अभिनेत्रियों के साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे।







