श्रीकांत मामले को लेकर त्यागी समाज उतरा सड़कों पर, नोएडा सांसद के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन
मुजफ्फरनगर, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): नोएडा में श्रीकांत त्यागी प्रकरण को लेकर क्षेत्रीय त्यागी समाज की ओर से भाजपा सांसद महेश शर्मा के विरोध में धरना प्रदर्शन किया गया। त्यागी समाज ने थाना मंसूरपुर का नोएडा सांसद महेश शर्मा की गिरफ्तारी समेत कई मांगों को लेकर किया घेराव बड़ी संख्या में त्यागी समाज के लोग थाना मंसूरपुर में धरने पर बैठे,भारी पुलिस बल भी तैनात। त्यागी समाज के अध्यक्ष ने भाजपा सांसद पर आरोप लगाते हुए कहा कि यह पूरा प्रकरण राजनीतिक उद्देश्य साधने के लिए तय षड्यंत्र था। इसमें श्रीकांत त्यागी को इसमें फंसाया गया है। नोएडा प्रशासन की ओर से श्रीकांत त्यागी की पत्नी और बच्चों के साथ की गई उत्पीड़नात्मक कार्रवाई की निंदा की गई।







