कोच राहुल द्रविड़ ने वेस्टइंडीज में जीत के बाद खिलाडियों की जमकर तारीफ की
(स्पोर्ट्स डेस्क) : भारतीय कोच राहुल द्रविड़ ने हाल ही में वेस्टइंडीज को वनडे सीरीज में 3-0 से हराने वाली युवा टीम के ‘पेशेवरपन’ की तारीफ की है. शिखर धवन पहले भारतीय कप्तान बन गए जिनकी अगुवाई में टीम ने वेस्टइंडीज का उसकी सरजमीं पर सूपड़ा साफ किया. द्रविड़ ने आखिरी वनडे के बाद ड्रेसिंग रूम में कहा, ‘हम एक युवा टीम के साथ यहां आए थे. इंग्लैंड में सीरीज खेलने वाले अधिकांश खिलाड़ी यहां नहीं थे लेकिन आप सभी ने उम्दा प्रदर्शन किया. तीनों मैचों में जबर्दस्त पेशेवरपन दिखाया.’ उन्होंने कहा, कुछ मुकाबले करीबी रहे और ऐसे मैचों में जीत दर्ज करना एक युवा टीम के लिए अच्छा संकेत है. द्रविड़ ने कप्तान धवन की तारीफ करते हुए कहा, शिखर ने उम्दा कप्तानी की. आप सभी को शानदार प्रदर्शन के लिए शाबासी.







