नई दिल्ली/देहरादून, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): उत्तराखण्ड राज्य में समान नागरिक संहिता के ड्राफ्ट के लिए गठित विशेषज्ञ समिति की तीसरी बैठक नई दिल्ली स्थित उत्तराखण्ड सदन में हुई । समान नागरिक संहिता का ड्राफ्ट तैयार करने के लिए बनाई गई विशेषज्ञ समिति जल्द ही हितधारकों से भी सुझाव लेगी। मंगलवार को समिति की तीसरी बैठक में विभिन्न कानूनों को लेकर मंथन किया गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विधानसभा चुनाव के दौरान राज्य में समान नागरिक संहिता लागू करने का ऐलान किया था।

न्यायाधीश (सेवानिवृत) रंजना प्रकाश देसाई की अध्यक्षता में सम्पन्न बैठक में समिति के सदस्य न्यायाधीश (सेवानिवृत) प्रमोद कोहली, शत्रुघ्न सिंह, आई०ए०एस० (सेवानिवृत), सुरेखा डंगवाल, कुलपति दून विश्वविद्यालय, मनु गौर, सामाजिक कार्यकर्ता और सदस्य सचिव अपर स्थानिक आयुक्त अजय मिश्रा उपस्थित थे।