(स्पोर्ट्स डेस्क):  महिला क्रिकेट टीम की दिग्गज भारतीय तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहने की खबर हैं. बीसीसीआई के सूत्रों के मुताबिक भारतीय क्रिकेट टीम की अनुभवी और तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी ने अब क्रिकेट की दुनिया से संन्यास लेने का एलान कर दिया है. झूलन गोस्वामी ने हाल ही में इंग्लैंड दौरे के लिए महिला वनडे टीम के लिए वापसी की है. जानकारी के अनुसार, वो आखिरी मैच इंग्लैंड के खिलाफ 24 सितंबर को खेलेंगी. झूलन ने सभी फॉर्मेट में कुल मिलाकर 352 विकेट लिए हैं. गोस्वामी वनडे में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज है. उन्होंने अब तक 201 एक मैच खेल चुके है, जिसमें वो अबतक 252 विकेट लिए है. वहीं महिला वनडे विश्व कप में भी सबसे अधिक विकेट लेकर रिकॉर्ड बनाई है. उन्होंने विश्व कप के 34 मैचों में 43 विकेट लेने का रिकॉर्ड बनाया है.