सासंद नरेश बंसल ने उपराष्ट्रपति जगदीश धनकड़ से मिलकर दी बधाई, देवभूमी उत्तराखंड आने का दिया न्योता
नई दिल्ली/देहरादून, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): राज्यसभा सासंद नरेश बंसल ने आज नई दिल्ली में सहज-सरल स्वाभाव के धनी, किसान पुत्र, विधायी मामलों के साथ ही भारतीय संविधान और राजनीति के उत्कृष्ट ज्ञाता,राष्ट्रसेवा के लिए समर्पित भारत के उपराष्ट्रपति व सभापति राज्य सभा जगदीश धनकड़ से उपराष्ट्रपति भवन मे शिष्टाचार भेंट की एवं समसामयिक व देश -विदेश के विभिन्न विषयों पर सकारात्मक चर्चा की। उपराष्ट्रपति जगदीश धनकड़ को पुष्प गुच्छ देकर राज्यसभा सासंद नरेश बंसल ने उनके नव दायित्व के लिए शुभकामनाएं और बधाई दी। सासंद नरेश बंसल ने उपराष्ट्रपति जगदीप धनकड़ को पौधा व पटका भेंट किया व देवभूमी उत्तराखंड आने का न्योता दिया जिसे उपराष्ट्रपति ने सहर्ष स्वीकार किया ।







