आमिर खान ने लाल सिंह चड्ढा के बायकॉट को लेकर कही ये बात
(बॉलीवुड डेस्क) : आमिर खान ने लाल सिंह चड्ढा बायकॉट ट्रेंड को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी हैं । मीडिया से बातचीत में आमिर ने कहा- अगर मैंने किसी का दिल दुखाया है तो इसका मुझे बेहद दुख है। मैं किसी का दिल नहीं दुखाना चाहता हूं। जिन्हें फिल्म नहीं देखनी है मैं उनके जज्बात की इज्जत करुंगा। इससे ज्यादा मैं इस पर और क्या कह सकता हूँ। आमिर ने आगे कहा- लेकिन मैं चाहूंगा कि ज्यादा से ज्यादा लोग फिल्म देखें, हमने बड़ी मेहनत और लगन के साथ यह फिल्म बनाई है। फिल्म में सिर्फ मैं ही नहीं हूं। किसी एक के दम पर फिल्म नहीं बनती है। इसे बनाने में सैंकड़ों लोगों का योगदान होता है। मैं उम्मीद करता हूं लोगों को ये फिल्म जरूर पसंद आएगी। फिल्म में आमिर एक सिख के किरदार में नजर आने वाले हैं। फिल्म लाल सिंह चड्ढा में आमिर खान के साथ अभिनेत्री करीना कपूर खान और साउथ सुपरस्टार नागा चैतन्य लीड रोल में नजर आएंगे। फिल्म में अभिनेत्री मोना सिंह भी अहम भूमिका में होंगी। फिल्म में वह आमिर की माँ का किरदार निभा रही हैं। फिल्म में मानव विज भी महत्वपूर्ण भूमिका में नजर आयेंगे।







