मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का गोरखा समाज ने किया सम्मान
देहरादून, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का गोरखा कल्याण परिषद् द्वारा मुख्यमंत्री आवास में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जे.बी कार्की के नेतृत्व में गोरखा कल्याण परिषद् के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को स्मृति चिन्ह भेंट किया। मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल के सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर के.बी थापा, सी.बी थापा, पदमा देवी, अनीता देवी, करुणा थापा, सुभम कुमार, सत्यबीर सिंह एवं अन्य गणमान्य उपस्थित थे।
Share
Most Watched
Subscribe Us
Subscribe Us For Latest Updates.




