सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी एक बार फिर से रोमांस करते आएंगे नजर !
(बॉलीवुड डेस्क): सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी ने अपनी रिलेशनशिप को लेकर चुप्पी साधी हुई है. हालांकि सोशल मीडिया और कई मौकों पर दोनों के बीच का प्यार जगजाहिर हो चुका है. बीते साल रिलीज हुई फिल्म 'शेरशाह' के बाद से सिद्धार्थ-कियारा लुका-छिपी का खेल कर रहे हैं. सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी को लेकर एक बार फिर से चर्चाओं का बाजार गर्म है। सूत्रों की मानें तो शेरशाह के बाद दोनों एक बार फिर से बड़े पर्दे पर रोमांस करते नजर आएंगे। जानकारी के मुताबिक, सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी ने एक अनटाइटल्ड फिल्म साइन की है, जिसमें दोनों पर्दे पर ऐसा रोल निभाते दिखेंगे जो उन्होंने पहले कभी नहीं निभाया। इसके अलावा फिल्म में कई स्पेशल इफेक्ट्स भी होंगे। हालांकि, इस फिल्म को लेकर ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन दोनों के फैंस इस खबर से काफी उत्साहित दिखाई दे रहे हैं। उल्लेखनीय है कि कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म 'शेरशाह' की रिलीज को हाल ही में एक साल पूरा हुआ है। इस फिल्म में दोनों की ऑनस्क्रीन केमेस्ट्री दर्शकों के बीच काफी पसंद की गई थी और अब ऑफस्क्रीन भी इस जोड़ी भी दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है।







