श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ के पंचम दिन उमड़ा जनसैलाब
देहरादून,खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क) : श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ सप्ताह की पंचम दिन कथा के अंतिम क्षणों तक श्रोताओं का तांता लगा रहा कथा व्यास आचार्य श्री भारत भूषण गैरोला शास्त्री ने पंचम दिवस की कथा में भगवान श्री कृष्ण के बाल चरित्र का अद्भुत वर्णन किया भगवान ने किस तरह बृज में रह करके अद्भुत लीला की मेरे भगवान ने बृज की रज मुख में डाल कर के मां यशोदा को अपने ही मुख में संपूर्ण ब्रह्मांड के दर्शन कराये, कथा व्यास आचार्य भारत भूषण गैरोला शास्त्री जी ने कालिया नाग मर्दन की दिव्य कथा सुनाते हुए बताया मेरे भगवान ने कालिया नाग को कालिदह निकाल कर के हमारी इस दिव्य उत्तराखंड में भेजा और एक रूप में सेम नागराज दूसरे रूप में उत्तरकाशी जनपद के सुदूर बडियार क्षेत्र में कालिया नाग ने वहां वास तुझे व्यास जी ने बताया कि हमारे वंशज गैरोला ब्राह्मण सरुबडियार में कालिक नाग भगवान का पूजन करते हैं, मंडपआचार्य श्रीमान विरेंद्र कोठारी व आशीष कोठारी जी ने अपने दिव्य मंत्रों से इस ज्ञान की शोभा बढ़ाई, वहीं भगवान की दिव्य कथा में अपने संगीत के द्वारा बृजमोहन रतूड़ी ,अरविंद पैन्यूली, राजेश पैन्यूली सुंदर भजनों से सभी श्रोताओं को आनंदित किया, कथा के आयोजक श्रीमती कुमला देवी ने अपने सकुटुंब सपरिवार सहित सभी की कुशलता की कामना की.
इस अवसर पर श्री राजेंद्र नेगी, नरेंद्र नेगी, सतेंद्र नेगी ,बलवीर नेगी ,भूपेंद्र बिष्ट ,आशिमा नेगी, आयुष बिष्ट,अक्षत बिष्ट कैंट विधायक श्रीमती सविता कपूर, स्टेट कोऑर्डिनेटर जागृति नवानी, स्नेह रेखी ,योजना, देवेश्वरी ,अंजू ,रीना , राधा , सुंदरी पेटवाल, प्रभा जुयाल, मकानी देवी, शांति रावत, 40 वार्ड पार्षद मीरा कठैत सहित गणमान्य लोग उपस्थित रहें







