मुजफ्फरनगर,खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क):  मुजफ्फरनगर में ट्रैफिक व्यवस्था बिल्कुल चरमरा गई चारों ओर जाम ही जाम जितना समय खतौली से मुजफ्फरनगर आने में लगता है उतना ही समय मीनाक्षी से अस्पताल चौराहे तक जाने में लगता है हर चौराहे पर रिक्शा ही ई रिक्शा दिखाई दे रही है कुछ समय पूर्व ट्रैफिक की समस्या के लिए अतिक्रमण अभियान भी चलाया गया था लेकिन दो दिन बाद फुस्स हो गया, ऐसे में यदि किसी मरीज को आपातकाल में अस्पताल ले जाना पड़े तो कोई गारंटी नहीं उधर महावीर चौक जैसे व्यस्ततम चैराहे पर पुल के नीचे रोडवेज का अस्थायी बस स्टैंड बन गया जिसके चलते सैकड़ों की संख्या में ई-रिक्शा चारों ओर बेतरतीब तरीके से खड़ी रहती है जो जाम का कारण है अतिक्रमण और ईरिक्शा व डगमगाग़र वाहन के चलते शहर की यातायात व्यवस्था फिलहाल राम भरोसे चल रहीं है