भाजपा नेता शादाब शम्स बने उत्तराखण्ड वक्फ बोर्ड के नए अध्यक्ष
देहरादून,खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क) : भाजपा नेता शादाब शम्स उत्तराखण्ड वक्फ बोर्ड के नए अध्यक्ष बनाये गये हैं. शादाब शम्स निर्विरोध उत्तराखंड वक़्फ़ बोर्ड के अध्यक्ष चुने गये हैं. बता दें इससे पहले इसी साल 2021 में देश के पांच अलग-अलग राज्यों के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष जमाल सिद्धीकी ने इन पांचों राज्यों के लिए प्रभारी नियुक्त किए थे. जिसमें भाजपा राष्ट्रीय अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा उत्तराखंड के भाजपा नेता शादाब शम्स को पश्चिम बंगाल का प्रभारी बनाया था. बता दें कि शादाब शम्स उत्तराखंड भाजपा की सक्रिय राजनीति में एक अहम चेहरा हैं.
भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता शादाब शम्स राष्ट्रीय स्तर पर भाजपा में अल्पसंख्यकों के नये और मजबूत चेहरे के तौर पर उभरे हैं. प्रखर वक्ता, तर्कसंगत व तथ्यात्मक बात रखने में निपुण शादाब विभिन्न मुद्दों पर विपक्षियों पर भारी पड़ते हैं. पार्टी के प्रति उनके समर्पण भाव, राजनीतिक समझ और दूरदर्शिता को देखते हुए उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित पार्टी प्रशिक्षण शिविरों में उत्तराखंड भाजपा के प्रतिनिधि के तौर पर भेजा जाता है.







