नई दिल्ली,खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क)। मंगलवार को हैदराबाद हाउस में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने बैठक की। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा कि एक दोस्ती जो रणनीतिक साझेदारी से आगे निकल गई है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना का स्वागत किया, जो हमारी नेबरहुड फर्स्ट और एक्ट ईस्ट नीतियों के मद्देनजर बेहद महत्वपूर्ण भागीदार है। बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने मंगलवार को हैदराबाद हाउस में अपने भारतीय समकक्ष पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। बैठक के बाद दोनों नेताओं ने संयुक्त प्रेस वार्ता को संबोधित किया। इससे पहले दोनों देशों के बीच हुए समझौतों की फाइलों को साइन किया गया। भारत और बांग्लादेश ने मंगलवार को दिल्ली में प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी बांग्लादेशी समकक्ष शेख हसीना की उपस्थिति में सात समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए। दोनों देशों के नेताओं की बैठक के दौरान रक्षा समेत विभिन्न क्षेज्ञों में आपसी सहयोग बढ़ाने पर चर्चा हुई।