(स्पोर्ट्स डेस्क) : टीम इंडिया को एशिया कप 2022 के सुपर 4 में लगातार दुसरी हार का सामना करना पड़ा है. श्रीलंका ने टीम इंडिया को 6 विकेट से हरा दिया है. टीम इंडिया ने इस मुकाबले में श्रीलंका के सामने 174 रनों का लक्ष्य रखा था, जिसे श्रीलंका ने 4 विकेट गंवाकर ही हासिल कर लिया.  वहीं टीम इंडिया के लिए युजवेंद्र चहल ने सबसे ज्यादा 3 विकेट हासिल किए और रविचंद्रन अश्विन ने 1 विकेट चटकाया.

टीम इंडिया ने 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 173 रन बनाए . टीम इंडिया की ओर से सबसे ज्यादा रन रोहित शर्मा ने बनाए. उन्होंने 72 रन की पारी खेली. वहीं सूर्यकुमार यादव ने 34 रन बनाए. हार्दिक पांड्या और ऋषभ पंत ने 17-17 रन का योगदान दिया. श्रीलंका की ओर से दिलशान मदुशंका ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए.