महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का 96 साल की उम्र में निधन
लंदन: ब्रिटेन में सबसे लंबे समय तक राज करने वाली महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का 96 साल की उम्र में निधन हो गया है. बालमोराल कैसल में उन्होंने अंतिम सांस ली है. इस संबंध में राज परिवार ने ट्वीट कर पुष्टि की है. ट्वीट में कहा गया, " महारानी का आज दोपहर बालमोराल में शांतिपूर्वक निधन हो गया. ब्रिटेन ने जून में भव्य आयोजनों के साथ राष्ट्र की सेवा के 70 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में महारानी की प्लेटिनम जयंती मनाई थी. साल 2015 में, महारानी एलिजाबेथ अपनी परदादी महारानी विक्टोरिया को पीछे छोड़ते हुए सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाली ब्रिटिश सम्राट बनीं. इस साल, वह दुनिया की दूसरी सबसे लंबे समय तक राज करने वाली सम्राट बनीं.
Share
Most Watched
Subscribe Us
Subscribe Us For Latest Updates.




