नीट परीक्षा 2022 का परिणाम घोषित, देहरादून की रिया ने किया नाम रोशन
देहरादून, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क) :नीट परीक्षा 2022 का परिणाम बुधवार देर रात जारी कर दिया। जारी सूची के अनुसार, उत्तराखंड में रिया ने 700 अंकों (99.9943896 परसेंटाइल) के साथ प्रदेश में टॉप किया है। रिया ने ऑल इंडिया 77वीं रैंक हासिल की है। हारदून की रिया ने 700 अंकों (99.9943896 परसेंटाइल) के साथ प्रदेश में टॉप किया है। रिया ने बताया कि 12वीं की कक्षा पास करने के बाद ही उन्होंने डॉक्टर बनने का सपना देखा था। शिक्षकों और परिवार के सदस्यों के सहयोग से यह सफलता मिली है। नीट परीक्षा पास करने के लिए रिया ने दो साल के क्लासरूम प्रोग्राम में आकाश बायजुस में दाखिला लिया।
मेडिकल प्रवेश परीक्षा में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं ने सफलता का श्रेय गुरुजनों और माता-पिता को दिया है। ता दें कि नीट यूजी 2022 की परीक्षा 17 जुलाई को आयोजित की गई थी। परीक्षा में 18,72,343 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था, जिनमें 17,64,571 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया था। परीक्षा में 9,93,069 छात्र सफल रहे।
#NEET2022RESULT,







