देहरादून, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क) : अंकिता भंडारी का शव मिल गया है. उसका शव चिल्ला पॉवर हाउस की नहर में मिला. अंकिता पर रिजॉर्ट के मालिक ने गलत करने का दबाव बनाया था लेकिन अंकिता ने इससे इनकार कर दिया जिसके बाद उसकी हत्या कर दी गई. आसपास के लोगों का कहना है कि इस रिजॉर्ट में गलत तरह के काम होते थे, जिसके बाद अब जाकर प्रदेश सरकार की नींद खुली है. अंकिता हत्याकांड के बाद सीएम पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड में बने अवैध रिजॉर्ट्स पर कार्रवाई की बात कही है.  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड के समस्त रिज़ार्ट की जाँच करने के निर्देश ज़िलाधिकारियों को दिए हैं।साथ ही साथ जो रिज़ार्ट अवैध बने हैं या अवैधानिक रूप से संचालित हैं उनके विरुद्ध तत्काल आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। प्रदेश भर में स्थित होटल/रिज़ार्ट/गेस्ट हाउस आदि में कार्य करने वाले कर्मचारियों से भी उनकी स्थिति के बारे में जानकारी प्राप्त की जाए।शिकायतों को गम्भीरता से लिया जाए।

अंकिता भंडारी हत्या मामले को लेकर लोगों में जबरदस्त आक्रोश है. हर तरफ आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग उठ रही है. वहीं आज पुलिस ने अंकिता के शव को बरामद कर लिया है, जिसके बाद माहौल गमगीन हो गया है. शनिवार सुबह ऋषिकेश अपर पुलिस अधीक्षक शेखर सुयाल ने कहा कि मृतक के भाई और पिता मेरे साथ थे और उन्होंने शव की शिनाख्त की है। बैराज में मिला शव अंकिता भंडारी का है। SDRF अधिकारी ने कहा कि सुबह 7 बजे सर्च ऑपरेशन शुरू किया था। हमें यहां एक महिला का शव मिला जिसको निकाला गया। उसके परिजन शिनाख्त के लिए यहां आए थे। परिजनों द्वारा बताया गया है कि वो अंकिता भंडारी का ही शव है। शव को ऋषिकेश के एम्स ले जाया गया है।

#cmpushkarsinghdhami, #ankitamurder, #ankitahatyakand ,