देहरादून, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को शारदीय नवरात्र की नवमी के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में विधि विधान से कन्या पूजन किया।

आज शारदीय नवरात्र के अंतिम दिन महानवमी का पूजन हुआ , मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नौ दुर्गा की प्रतीक नौ कन्याओं को भोजन कराया।

मुख्यमंत्री ने निर्मल बुद्धि एवं अष्ट सिद्धियों की प्रदाता माँ सिद्धिदात्री से प्रदेश एवं प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि की कामना भी की। मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष में दो बार देवी दुर्गा की नौ दिनों तक पूजा करने की परम्‍परा सनातन धर्म में महिलाओं के सम्‍मान की भावना की प्रतीक है। उन्‍होंने कहा,‘‘ नवरात्र और विजयदशमी हमें सत्‍य की राह पर चलने की याद दिलाते हैं और यह भी स्‍मरण कराते हैं कि जीत हमेशा सच और न्‍याय की होती है।’’

#cmpushkarsinghdhami ,