सीएम योगी आदित्यनाथ ने महानवमी के दिन किया कन्या पूजन
खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क) :यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज महानवमी के दिन कन्या पूजन किया। मुख्यमंत्री योगी ने मंगलवार को नवरात्र में नवमी के अवसर पर गोरखनाथ मंदिर में गुरु गोरखनाथ की विशेष पूजा और कन्या पूजन किया। कन्या पूजन के दौरान मुख्यमंत्री ने छोटी बच्चियों के चरण पखारे, आरती की और उन्हें दक्षिणा तथा उपहार दिये। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोविड-19 महामारी के कारण पिछले दो वर्ष में नवरात्र का उत्सव नहीं मनाया गया। मां भगवती की कृपा से इस बार आयोजन हो रहे हैं। आदित्यनाथ ने दुर्गा पूजा पंडालों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता करार दते हुए जनता से अपील की कि वह सुरक्षित और जिम्मेदाराना तरीके से त्यौहार मनाये। उन्होंने कहा कि पूजा समितियों को सभी तरह के सुरक्षा बंदोबस्त सुनिश्चित करने होंगे।
#cmyogiadityanath ,







