उत्तराखंड में बरातियों से भरी बस खाई में गिरने से हुए दर्दनाक हादसे में 25 लोगों की मौत
देहरादून, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क) : उत्तराखंड में मंगलवार को बरातियों से भरी बस खाई में गिरने से हुए दर्दनाक हादसे में करीब 25 लोगों के शव अभी तक बुरे हाल में मिले, बस में 45 से अधिक लोग सवार थे।। धुमाकोट थानाध्यक्ष दीपक तिवारी ने बताया कि कांडा मल्ला निवासी एक युवती का विवाह लालढांग निवासी संदीप के साथ तय हुआ था। मंगलवार को लालढांग से बरात दुल्हन लेने कांडा मल्ला गांव जा रही थी। शाम सात बजे करीब बस सिमड़ी स्कूल और घिरौली गांव के बीच अनियंत्रित होकर पूर्वी नयार नदी घाटी में जा गिरी। बरातियों से भरी बस जिस जगह दुर्घटनाग्रस्त हुई वह दुल्हन के घर से सिर्फ 600 मीटर दूर है। ग्राम प्रधान दिनेश कर्णवाल ने बताया कि लालढांग स्थित शिव मंदिर के पास रहने वाले संदीप पुत्र स्व नंद राम की बरात मंगलवार दोपहर एक बजे पौड़ी के कांडा गांव के लिए निकली थी।







