दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड के लिए अभिनेत्री आशा पारेख के नाम की घोषणा
(बॉलीवुड डेस्क)। हिंदी सिनेमा में विशेष योगदान के लिए अभिनेत्री आशा पारेख को इस साल के दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड से नवाजा जाएगा। 30 सितंबर को उन्हें यह अवॉर्ड दिया जाएगा। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने इसकी घोषणा की है। इससे पहले उन्हें भारत सरकार की ओर से पद्मश्री से भी सम्मानित किया जा चुका है। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि यह घोषणा करते हुए सम्मानित महसूस कर रहा हूं कि दादा साहब फाल्के के लिए जूरी ने भारतीय सिनेमा में उनके अनुकरणीय जीवन भर के योगदान के लिए आशा पारेख को मान्यता देने और उन्हें पुरस्कृत करने का निर्णय लिया है। दादा साहब फाल्के पुरस्कार भारत की राष्ट्रपति द्वारा प्रदान किया जाएगा।
Share
Most Watched
Subscribe Us
Subscribe Us For Latest Updates.




