(स्पोर्ट्स डेस्क) : साउथ अफ्रीका को 7 विकेट से हराकर टीम इंडिया ने वनडे सीरीज पर 2-1 से कब्जा कर लिया, इस सीरीज के पहले मैच में टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा था, लेकिन अगले 2 मैच जीतकर टीम ने इतिहास रच दिया. साल 2010 के बाद टीम इंडिया ने पहली बार साउथ अफ्रीका को भारत में वनडे सीरीज हराई. इस सीरीज में श्रेयस अय्यर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे. उन्होंने 3 मैचों में 191 रन बनाए. जबकि दक्षिण अफ्रीका के हेनरिक क्लासेन दूसरे स्थान पर रहे. उन्होंने 3 मैचों में 138 रन बनाए. कुलदीप यादव ने गेंदबाजी में कमाल दिखाया. वे इस सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे. कुलदीप ने 3 मैचों में 6 विकेट झटके. मोहम्मद सिराज 5 विकेटों के साथ दूसरे स्थान पर रहे.

मंगलवार को दिल्ली में हुए इस मुकाबले में भारतीय टीम ने पहले तो प्रोटियाज को महज 99 रन पर ऑलआउट कर दिया और जवाब में 3 विकेट खोकर महज 20 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया. इस जीत के साथ ही भारत ने सीरीज पर भी 2-1 से कब्जा जमाया.