देहरादून, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क) : करवा चौथ नजदीक है इस मौके पर बाजारों में काफी भीड़भाड़ रहती है आमतौर पर यह महिलाओं का बहुत ही महत्वपूर्ण त्यौहार है करवाचौथ पर महिलाएं अपने सुहाग की लंबी आयु की कामना करती हैं व्रत रखती हैं इसके लिए महिलाएं काफी ज्यादा तैयारी करती है जैसे कि बाजार से खरीदारी करती हैं मेहंदी लगवाती हैं कामकाजी महिलाओं के लिए घर के काम से समय निकालना बड़ा मुश्किल होता है बाजार में मेहंदी लगाने के लिए काफी भीड़ बढ़ती है जिससे बहुत ज्यादा समय लगता है और महिलाओं के रोजमर्रा के काम प्रभावित होते हैं इसी को मद्देनजर रखते हुए आज कौलागढ़ क्षेत्र के  जोशीले युवक और कांग्रेस के प्रदेश सचिव लकी राणा ने महिलाओं की दिक्कतों को ध्यान में रखते हुए कौलागढ़ के पंचायत घर में निःशुल्क मेहंदी लगवाने का कैंप आयोजित किया जिसमें काफी संख्या में महिलाएं निःशुल्क मेहंदी लगवाने के लिए आई करीब 200 से ज्यादा महिलाओं ने इस कैंप का लाभ उठाया इससे महिलाओं के समय की बचत भी हुई और उनको बाजार की दौड़ भाग से भी निजात मिली.


इसमें उनके साथ कौलागढ़ की पूर्व कांग्रेस पार्षद प्रत्याशी देवकी बिष्ट, विजय प्रसाद भट्टराई, विनोद जोशी, शोभा बिष्ट, अरुण बलूनी, कंचन, आरुषि, कंचन, हरिंदर इन्ह बेदी, शिवम कुमार आदि सभी साथियों का काफी अच्छा सहयोग रहा लकी राणा ने सबको धन्यवाद और मेहँदी लगवाने आयी सभी माताओ बहनों को करवाचौथ की शुभकामनाएं दी.