धामी सरकार ने राज्य कर्मचारियों को दिया दीवाली बोनस का तोहफा
देहरादून, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): राज्य की पुष्कर सिंह धामी की सरकार ने राज्य कर्मचारियों को दीवाली का बोनस देने जा रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने दिवाली बोनस को मंजूरी दे दी है। पिछले दिनों कैबिनेट की बैठक में दीवाली बोनस पर सैद्धांतिक सहमति देते हुए कैबिनेट ने मुख्यमंत्री धामी को बोनस पर निर्णय के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को अधिकृत किया था। अपर मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने जानकारी देते हुए बताया है सीएम पुष्कर सिंह धामी ने बोनस एप्रूव्ड कर दिया। कुछ दिन पहले हुई कैबिनेट की बैठक में राज्य कर्मचारियों के दिवाली बोनस और चार प्रतिशत महंगाई भत्ता (डीए) के दो अलग-अलग प्रस्तावों पर सहमति बनी थी। इसका निर्णय मुख्यमंत्री पर छोड़ा गया था। अपर मुख्य सचिव (मुख्यमंत्री) राधा रतूड़ी ने कहा था कि बोनस और डीए का फैसला दिवाली से पहले हो जाएगा।







