खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): ‘भारत जोड़ो यात्रा' के दौरान यहां संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए, राहुल गांधी ने कहा कि इस यात्रा में वह अकेले नहीं हैं बल्कि लाखों लोग इसमें शामिल हैं क्योंकि वे बेरोजगारी, महंगाई और असमानता से थक चुके हैं. गांधी ने यह भी कहा कि वह स्वभाव से 'तपस्या' में विश्वास करते हैं और ‘भारत जोड़ो यात्रा' के माध्यम से लोगों से संपर्क करके उनके दर्द को साझा करना चाहते हैं. ‘भारत जोड़ो यात्रा' के दौरान कन्याकुमारी से कश्मीर तक 3,500 किमी की दूरी तय की जानी है. राहुल गांधी ने कहा कि नफरत और हिंसा फैलाना एक राष्ट्र विरोधी कार्य है और “हम इसमें शामिल हर व्यक्ति से लड़ेंगे.” गांधी ने कहा, “हम नयी शिक्षा नीति का विरोध कर रहे हैं क्योंकि यह हमारे इतिहास, परंपराओं को विकृत कर रही है. हम एक विकेंद्रीकृत शिक्षा प्रणाली चाहते हैं.”

, #congressbharatjodoyatra