(स्पोर्ट्स डेस्क) : चोटिल दीपक चाहर की जगह टीम के स्टार ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर को मौका मिला है.साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले मैच से पहले हुए ट्रेनिंग सेशन के दौरान टखना मुड़ने के कारण सीनियर तेज गेंदबाज दीपक चाहर सीरीज के बचे हुए दो मैचों से बाहर हो गए हैं.  वॉशिंगटन सुंदर सीरीज के बचे 2 मैचों के लिए टीम इंडिया का हिस्सा होंगे. वॉशिंगटन सुंदर भी पिछले कुछ समय से चोट से ही जूझ रहे हैं. सुंदर को आईपीएल 2022 के दौरान चोट लगी थी. इसके बाद वह ठीक होकर काउंटी खेलने चले गए थे, लेकिन वहां भी उनकी किस्मत ने साथ नहीं दिया और चोटिल हो गए थे. चोट के चलते अगस्त में वह जिम्बाब्वे दौरे से भी बाहर हो गए थे.