देहरादून, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क) : शुक्रवार को विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने विधानसभा सचिवालय के कार्मिकों की बैठक में अधिकारियों से आगामी सत्र को लेकर चर्चा कीं। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण का कहना है कि आगामी सत्र कब होगा यह सरकार को तय करना है। सत्र को चलाने के लिए कर्मचारियों की कमी नहीं है। आने वाले समय में विधानसभा में कितने कर्मचारियों की जरूरत है। इसके लिए ढांचा तैयार किया जाएगा। उत्तराखण्ड विधानसभा का अगला सत्र दिसंबर से पहले होना है, लेकिन सत्र के दौरान व्यवस्थाएं और सदन संचालन को लेकर कर्मचारी की कमी का दबाव भी रहेगा। हाल ही में विधानसभा में बैकडोर भर्तियों को रद्द कर तदर्थ और उपनल के माध्यम से नियुक्त 250 कर्मचारियों को हटाया गया, इससे विधानसभा सचिवालय में अब कर्मचारियों की संख्या दो सौ के करीब रह गई है।