धाकड़ धामी का धाकड़ अंदाज़, भारी बारिश के बावजूद स्थानीय लोगों के साथ चाय पर चर्चा
रुद्रप्रयाग/देहरादून, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शनिवार को रुद्रप्रयाग दौरे के दौरान भारी बारिश के बावजूद सैर पर निकले और स्थानीय लोगों से बातचीत की। धार्मिक नगरी रुद्रप्रयाग में प्रातः काल भ्रमण के दौरान तिलवाड़ा-केदारनाथ मार्ग पर स्थित दिनेश पुरी के प्रतिष्ठान पर स्थानीय लोगों व जनप्रतिनिधियों के साथ चाय पर चर्चा की।

मुख्यमंत्री ने पुरी ढाबे में कार्यरत विजय पँवार से बातचीत की। विभिन्न तस्वीरों में देखिये जनप्रिय धाकड़ धामी का धाकड़ अंदाज़। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा की इस दौरान क्षेत्रवासियों से मिले स्नेह एवं समर्थन से मन अभिभूत है।
#cmpushkarsinghdhami ,







