श्री गोवर्धन सरस्वती विद्या मन्दिर ने जीती राष्ट्रीय समूह गायन प्रातियोगिता
देहरादून, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): भारत विकास परिषद-देहरादून ग्रेटर शाखा द्वारा आयोजित शाखा स्तरीय राष्ट्रीय समूह गायन प्रातियोगिता अखिल भारतीय महिला आश्रम में आयोजित हुई जिसमें 5 विधायलो के बीच काटे की प्रतिस्पर्धा हुई जिसमें श्री गोवर्धन सरस्वती विद्या मन्दिर इंटर कॉलेज ने प्रतिस्पर्धा जीत कर प्रान्तीय स्तर मे 15 अक्टूबर 2022 को रुड़की में होने वाली अपनी प्रविष्टि सुनिश्चित की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री शरत चन्द्रा क्षेत्रीय संयुक्त महासचिव भारत विकास परिषद ने की। उन्होंने ने अपने सम्बोधन में कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए विजयी को बधाई देते हुए प्रान्तीय स्तर में विजय होने की शुभकामना दी एवँ बच्चों को शिक्षा के संस्कार से आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।

विशिष्ट अतिथि श्रीमती सविता अग्रवाल प्रधाना अखिल भारतीय आश्रम ने परिषद को कार्यक्रम आयोजित करने के लिये धन्यवाद करते हुए कहा कि इस तरह की प्रतिस्पर्धा आश्रम में अभावग्रस्त बालिकाओं को प्रेरणा देगे। प्रान्तीय उपाध्यक्ष पंडित सुबास चन्द्र शतपथी भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे और उन्होने भी बालक-बालिकाओं को संस्कार के टिप्स बताकर अपने जीवन में बढ़ने हेतु प्रोत्साहित किया। समूह गायन प्रातियोगिता के निर्णायक संगीत गुरु जन पीयूष निगम, मयंक अग्रवाल एवँ सुश्री भारती रावत रहे। अध्यक्ष कृष्ण कुमार अरोड़ा ने प्रातियोगिता का परिणाम घोषित किया दिव्तीय स्थान जानकी चिल्ड्रेन एकेडमी कारगी चौक एवँ तृतीय अखिल भारतीय महिला आश्रम की टीम रही। कार्यक्रम का संचालन शाखा की महिला संयोजिका सारिका चौधरी ने अत्यन्त मनमोहक तरह से कर सबकी वाहवाही प्राप्ति की। कार्यक्रम संयोजक नरेन्द्र गोयल ने मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि के साथ निर्णायक मंडल के साथ स्कूल की शिक्षिकाओं, बालक-बालिकाओं का विशेष धन्यवाद दिया जिन्होंने अतिसुन्दर प्रस्तुतियां दी। कार्यक्रम मे शाखा के सदस्य वेदप्रकाश अग्रवाल, जय प्रकाश अग्रवाल, अनिल आनंद, कविता सोती, तनुश्री गुप्ता, डॉ राजीव बन्सल, सुमीत बासक एवँ आश्रम के पदाधिकारियों के साथ बालिकाओं तथा बच्चों के माता पिता उपस्थित रहे।







