Birthday Special: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन 80 साल के हुए
(बॉलीवुड डेस्क) : हिंदी सिने जगत के सबसे चमचमाते सितारों में शीर्ष पर शामिल अमिताभ बच्चन का आज जन्मदिन है. मंगलवार को अमिताभ 80 साल के हो गए. बिग बी पिछले 53 सालों से भारतीय सिनेमा में अपना योगदान दे रहे हैं और दर्शकों का मनोरंजन कर रहे हैं. पांच दशक के अपने करियर में अमिताभ बच्चन ने एक से बढ़कर एक सफल फिल्में दी हैं. उनके कभी न भूल पाने डायलॉग्स, शानदार कैरेक्टर्स, कमाल के डांसिंग स्टेप्स और अनदेखे लुक्स हर बार दर्शकों का दिल जीत लेते हैं. अमिताभ की आइकोनिक फिल्में देखने के लिए दर्शक आज भी बेताब रहते हैं. साल 1975 में रिलीज हुई फिल्म दीवार के डायलॉग्स इतने फेमस हुए कि आज भी लोगों को जुबानी याद हैं. ये वो दौर था जब लीड अभिनेता फिल्मों में नेगेटिव कैरेक्टर निभाने से डरते थे, लेकिन फिल्म दीवार में अमिताभ ने एक ग्रे शेड कैरेक्टर किया. इस किरदार को दर्शकों से न सिर्फ प्यार मिला, बल्कि ये अमिताभ के जीवन की सबसे सफल और यादगार फिल्मों में से एक बन गई. 1975 में रिलीज हुई फिल्म शोले हिंदी सिनेमा की सबसे सफल और आइकोनिक फिल्मों में से एक है. फिल्म के किरदार जय-वीरू, गब्बर, बसंती और ठाकुर अमर हो गए. फिल्म के गानों से लेकर कलाकारों के अभिनय और कभी न भूल पाने वाले सीन्स दर्शकों के जेहन में आज भी ताजा है. फिल्म में अमिताभ जय के किरदार में नजर आए थे.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन को उनके 80वें जन्मदिन की बधाई दी है। पीएम मोदी ने कई दशकों से ग्लैमर इंडस्ट्री पर राज कर रहे अमिताभ बच्चन को उनके 80वें जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके लंबे और स्वस्थ्य जीवन की कामना की है। अमिताभ बच्चन को जन्मदिन की बधाई देते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर कहा, अमिताभ बच्चन जी को 80 वें जन्मदिन की बहुत बहुत बधाई। वह भारत की सबसे उल्लेखनीय फिल्मी हस्तियों में से एक हैं, जिन्होंने पीढ़ियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध और मनोरंजन किया है। वह लंबा और स्वस्थ जीवन व्यतीत करें।
#AmitabhBachchanBirthday,







