पीएम मोदी ने उज्जैन में महाकाल लोक का किया लोकार्पण, पीएम मोदी ने की भगवान श्री महाकाल की आरती
खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क) : पीएम मोदी ने उज्जैन में महाकाल लोक का लोकार्पण किया. इससे पहले पीएम मोदी ने महाकाल मंदिर में पूजा-अर्चना की. प्रधानमंत्री मोदी ने गर्भगृह में मंत्र जाप किया. इस अवसर पर राज्यपाल मंगुभाई पटेल, मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भी मौजूद रहे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्री महाकाल मंदिर उज्जैन में भगवान श्री महाकाल के दर्शन किए और भगवान श्री महाकाल की मंत्रोचार के साथ पूजा अर्चना कर भगवान श्री महाकाल की आरती की.
#pmmodimahakallok,






