'हीरो नंबर 1' के रीमेक में काम करते नजर आ सकते हैं टाइगर श्रॉफ
(बॉलीवुड डेस्क)। टाइगर श्रॉफ फिल्म 'हीरो नंबर 1' के रीमेक में काम करते नजर आ सकते हैं। वर्ष 1997 में प्रदर्शित फिल्म हीरो नंबर 1 में गोविंदा और करिश्मा कपूर ने लीड रोल किया था। डेविड धवन के निर्देशन में बनी फिल्म 'हीरो नंबर 1'को लोगों ने खूब पसंद किया था। बताया जा रहा है कि इस फिल्म को जगन शक्ति निर्देशित करेंगे, वहीं जैकी भगनानी इस फिल्म को प्रोड्यूस करेंगे। मेकर्स इस फिल्म को बड़े पैमाने पर फिल्माना चाहते हैं, जिसमें कई इंटरनेशनल शेड्यूल होंगे। इस फिल्म की शूटिंग साल 2023 में शुरू हो सकती है। फिल्म के प्री-प्रोडक्शन का काम चल रहा है।
Share
Most Watched
Subscribe Us
Subscribe Us For Latest Updates.




